Bengal Road Accident: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में बुधवार रात लॉरी और ऑटो रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात नेशनल हाईवे 116बी पर इरिंची ब्रिज एक तेज रफ्तार लॉरी ने यात्रियों से भारे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ऑटो में सवार चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कांथी महकमा अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं समेते पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।
खेजुरी थाना प्रभारी प्रलय चंद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर बीती रात पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पांच लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल सेंटर भेजा गया है। ये सभी दिल्ली में काम करते थे। कल घर लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। लॉरी चालक और क्लीनर की तलाश की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह