भरतपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक वर्ष से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा 40 हजार का इनामिया हत्यारोपी करौली का निवासी हेतराम उर्फ हेतन उर्फ विजेन्द्र जैविक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बयाना थाना से मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 5 मार्च 2024 को दौलत सिंह और उसके साथी लोकेश को तिघरिया गांव के कुछ बदमाशों ने अगवा कर जंगल ले जाकर बेरहमी से पीटा था। इस मारपीट में दौलत सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई थी। जबकि उसका साथी लोकेश बदमाशों से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला था। हमलावरों ने दौलत की अंगूठी और चेन भी लूट ली थी।
वारदात के बाद अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन मुख्य आरोपी हेतराम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। रेंज आईजी ने हेतराम पर 40,000 का इनाम घोषित करवाया था। अब पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया है।
भरतपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने हेतराम को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह