Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी की अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी टीम ने शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में छापेमारी कर इस अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दापाश किया। यह अवैध गुटखा फैक्ट्री समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता उर्फ राजा की है। हालांकि छापेमारी से पहले सपा नेता घर से फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान मौके से गुटखा बनाने का कच्चा माल और अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद सामग्री की कागजी कार्रवाई पूरी कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, छापेमारी से पहले सपा नेता समेत एक अन्य घर से फरार हो हो गए। मौके पर कई मजदूर मिले हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर के गायत्री नगर मोहल्ले का रहने वाला प्रमोद गुप्ता उर्फ राजा नाम का व्यक्ति टीन शेड के नीचे अवैध रूप से गुटखा फैक्ट्री चला रहा था। रविवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री पकड़ी।
खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी की टीम भी मौजूद सपा नेता द्वारा चलाई जा रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और जीएसटी विभाग ने जांच भी की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूने लिए। जब सपा नेता से अधिक जानकारी और स्पष्टीकरण के लिए फोन किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। फिलहाल सपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल