बबेरू (बांदा): अपने घर में खेल रही मासूम को एक किशोर टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया। जहां पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 14 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने पूरी घटना मां को बताई तो उसने किशोर के घर में उलाहना दिया, लेकिन किशोर के घरवालों ने किशोर को कुछ भी नहीं कहा तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर को पकड़ कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह चित्रकूट भेजा गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पांच साल की मासूम बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने पड़ोसी 14 वर्षीय किशोर रविवार को दोपहर करीब तीन बजे घर ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची उसके चंगुल से छूटकर किसी तरह से अपने घर आई। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने अपने पति जो बाहर रहकर कमाता है, को मोबाइल फोन पर जानकारी दी।
जिस पर उसके पति ने किशोर के घर उलाहना देने को कहा। मां उलाहना देने पहुंची तो किशोर के घरवालों ने किशोर को कुछ भी नहीं कहा। मां ने रविवार की देर शाम यूपी डायल-112 को कॉल करके घटना की सूचना दी। पुलिस को जानकारी मिलने पर बच्ची को रात में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा है। किशोर को सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह चित्रकूट भेजा गया है।
उधर, मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। उसके चोट मिली है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बच्ची का इलाज जारी है। मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह