Badaun Highway Accident: जिसमें छह महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि दो ट्रैक्टर आपस में टक्कर लगा रहे थे। रेस के दौरान एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। रिक्शा चालक सहित तीन लोगों के घायल होने की खबर है।
बदायूं के उझानी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर को दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही के कारण छह महिलाओं ने अपनी जांन गवां दी। हादसे के बाद एक चालक अपना ट्रैक्टर और ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर चालक अपना वाहन वहीं छोड़ भाग निकला। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर दोनों चालकों की तलाश जारी कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बदायूं के कछला और उझानी के बीच फूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक आपस में रेस लगा रहे थे। रेस के समय ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, इस बीच उन्होंने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। रिक्शे में सवार महिलाएं व अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कछला के मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी 29 जून को होने वाली थी, जिसमें महिलाएं शादी की रस्म भात मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव जा रही थीं।
इस घटना ने शादी की खुशियोंं को मातम में बदल दिया। मरने वालों में 55 वर्षीय राजकुमारी पत्नी डालसिंह, 32 वर्षीय गंगा श्री पत्नी वीरपाल, 80 वर्षीय रेवती पत्नी रामचंद्र, 45 वर्षीय प्रेम देवी पत्नी रामचंद्र सिंह, 32 वर्षीय नारायणी देवी पत्नी जितेंद्र और आरती शामिल हैं। घायलों में रिक्शा चालक 32 वर्षीय सनी और 58 वर्षीय डाल सिंह बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रैक्टर चालकों को कुछ स्थानीय लोगों ने बाइक से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे बच निकले। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारजन में मातम पसर गया।
ये भी पढ़ें: Gonda Road Accident: गोंडा में दोहरे हादसे से मचा कोहराम, बाइक टक्कर में बचाने गए लोगों को SUV ने रौंदा, 4 की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
कोरियाः रेत माफिया ने भाजपा नेता को जिंदा जलाया, झगड़े के बाद वाहन में लगाई आग, भाई की भी मौत
2026-06-17
किसान पथ पर फायरिंग कर 5 लाख की लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, अन्य फरार
2026-06-17