Ayodhya TB free : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप 2025 के पहले अयोध्या नगर निगम को क्षय रोगी मुक्त बना दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। यह कहना था महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी का। वह राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि क्षय रोग का अच्छे पोषण और समयबद्ध दवाओं के सेवन से इलाज किया जा सकता है। नगर निगम जन सहयोग से टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके इलाज का प्रबंध कर रहा है। उन्होंने नगर के संपन्न लोगों से टीबी रोगियों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय ने कहा कि तपेदिक रोग का प्रकोप अस्वच्छता का परिचायक है। लोगों को अपने आस - पास साफ - सफाई का ध्यान रखना चाहिए और टीवी के लक्षण दिखने पर छिपाने के बजाय खुद आकर जांच करानी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान ने कहा कि मधुमेह रोगियों, धूम्रपान, शराब एवं नशीली दवाओं का सेवन करने वालों को टीवी का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल ने बताया कि थकान, सिर दर्द, वजन घटना, बुखार, रात में पसीना आना, भूख की कमी, लगातार खांसी आना, खून की कमी, छाती में हल्का दर्द आदि टीबी के लक्षण हैं। ये लक्षण प्रकट हों तो चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच कराएं और बीमारी की पुष्टि होने पर इलाज करा लें।
इस मौके पर दो सौ रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ल, डॉ. वेद प्रकाश, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय, विजय पांडेय, प्रवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल