अयोध्याः उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ जिला शाखा अयोध्या का अधिवेशन/गठन प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेश मिश्रा (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ) एवं चुनाव अधिकारी महेश चंद तिवारी (पूर्व जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) एवं संजय पासवान (संचारक) की देखरेख में तहसील सदर के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ। जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री पद के लिए वोट डाले गए।
कांटे के मुकाबले में डेनियल भारतीय जिला अध्यक्ष एवं रंजीत सिंह जिला मंत्री चुने गए। शेष पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, उपमंत्री रमेश कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री महेश बाबू, कोषाध्यक्ष जैसराज वर्मा, संरक्षक दीपक तिवारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को राजेश कुमार मिश्रा प्रांतीय पर्यवेक्षक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि वे राजस्व संग्रह अमीन संघ के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। चुनाव कार्यक्रम में उदयभान सिंह, जय नारायण तिवारी, उमेश शुक्ला, ब्रह्मदेव मिश्र, दयानाथ यादव, अशोक कुमार, अंबिका प्रसाद, सूर्यवीर यादव, पवन कुमार, दीपक तिवारी, सीताकांत तिवारी, दीपक कुमार, राम सरदार आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह