अयोध्याः वीर विनायक दामोदर सावरकर की 142वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर के स्वयंसेवकों एवं बार काउंसिल के अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पुष्पराज चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
बार काउंसिल अवध प्रांत अयोध्या के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर हिंदू समुदाय के विकास के लिए गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने देश में जाति व्यवस्था के उन्मूलन की वकालत की और अन्य धर्मों में परिवर्तित लोगों के पुनर्धर्मांतरण का अनुरोध किया।
एक राजनीतिक कार्यकर्ता और लेखक होने के नाते उन्होंने अपने जीवनकाल में कई भूमिकाएँ निभाईं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर के व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल ने कहा कि वीर सावरकर जी भारत माता के सच्चे सपूत थे। विदेशी शासन की कठोरतम यातनाएँ भी मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को डिगा नहीं सकीं। कृतज्ञ राष्ट्र स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अदम्य साहस और संघर्ष की गाथा को कभी नहीं भूल सकता।
समरसता प्रमुख दिनेश जायसवाल ने कहा कि देश के लिए उनका त्याग और समर्पण भी विकसित भारत के निर्माण में पथ प्रदर्शक है। कार्यक्रम में माल्यार्पण जारी रहेगा, प्रमुख रूप से करियप्पा नगर सह कार्यवाह विनोद तिवारी, सुनील जी साहू, समरसता प्रमुख दिनेश जायसवाल, अधिवक्ता परिषद के महासचिव रत्नेश सिंह, राजीव शुक्ला, उत्पल अड्डी, पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल, प्रियांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह