अयोध्याः भाजपा जिला शोध प्रमुख मधु पाठक ने सिविल लाइंस स्थित एक निजी आर्थो सेंटर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लिखित शिकायत की है।
आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर ढाई लाख रुपये खर्च करने के बावजूद उनके पैर में डाली गई प्लेट कुछ ही महीनों में टूट गई। मधु पाठक के मुताबिक चार अप्रैल 2024 को स्कूटर की टक्कर लगने से उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक आर्थो सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 14 नवंबर को ऑपरेशन कर प्लेट डाली गई। लेकिन चार महीने में ही प्लेट टूट गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी सात महीने तक इलाज चलता रहा और कुल करीब तीन लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
अंतत: उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दोबारा सर्जरी करानी पड़ी, जहां पैर में रॉड डाली गई। उधर, अवध आर्थो सेंटर के डॉ. अब्दुस सलाम ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज ने चिकित्सकीय निर्देशों का पालन नहीं किया। गिरने के कारण प्लेट टूट गई और उसे विशेष जूते पहनने की सलाह दी गई थी, जिसका उसने पालन नहीं किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल