अयोध्याः किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के 55वें जन्मदिन पर भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई अयोध्या ने जिला अस्पताल में रक्तदान व फल दान किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेंद्र नाथ दुबे ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदाताओं का व्यक्त किया आभार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा अस्पताल प्रशासन को आश्वस्त किया कि जब भी आवश्यकता होगी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी असहाय लोगों के लिए रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जिला अध्यक्ष के बुलाने पर असहाय लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
घनश्याम वर्मा, भागीरथी वर्मा, विकास वर्मा, विवेक पटेल, अमरजीत मौर्य, अजय यादव, विक्रम मौर्य, विपुल वर्मा, अभिषेक वर्मा, जितेंद्र कुमार आदि ने रक्तदान किया। जिला पुरुष अस्पताल में 220 बेड व सभी तीमारदारों को फल वितरित किए गए। जिला विकास अधिकारी महेंद्र नाथ दुबे ने रक्तदाताओं व भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रक्तदान के लाभ बताए तथा इस नेक कार्य के लिए सभी का आभार जताया।
रक्तदान शिविर को राम गणेश मौर्य, जिलाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, भागीरथी वर्मा, रंजीत कोरी, जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार वर्मा, संतोष वर्मा, रविशंकर पांडे, भोला सिंह टाइगर, राजेश मिश्रा, रामू चंद्र विश्वकर्मा, गब्बर गोस्वामी आदि ने संबोधित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल