अयोध्याः रविवार 22 जून को समाज सेवी संस्था अभिनव भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतिभा प्रसून सम्मान समारोह का आयोजन जिले के सर्किट हाउस में किया गया। समारोह में अयोध्या जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं के शैक्षिक सत्र 2024-25 के यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के टॉप 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, किट व स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रेरक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर ज्यादा दबाव न डालते हुए मित्र की तरह उनका मार्ग प्रशस्त करते रहें। उन्होंने मेधावी छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ नौकरी पाना नहीं है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों को अपने प्रेरक आशीर्वाद से मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने बच्चों से अनुशासन, एकाग्रता व चरित्र संयम के माध्यम से अपना व देश का भविष्य ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह जी ने की। उन्होंने विश्व में युद्ध की विभीषिका की ओर नई पीढ़ी का ध्यान आकर्षित किया तथा उन्हें विश्व का भावी कर्णधार बनने के लिए प्रेरित किया। अभिनव भारत ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिनव सिंह राजपूत ने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रतिभा प्रसून जैसे कार्यक्रमों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा। पूजा सिंह सूर्यवंशी जी ने बताया कि ट्रस्ट अगस्त माह में मातृ शक्ति को समर्पित कल्याणी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें महिलाओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाएगा।
सत्रों के माध्यम से उन्हें शारीरिक, मानसिक, आत्मरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अभिनव शंकर ने किया। मंच पर अतिथि के रूप में शिवकरन सिंह जी, रविंद्र प्रताप सिंह जी, धर्मेंद्र सिंह जी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, नलिन चतुर्वेदी, नीरज सिंह जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विजय प्रताप सिंह, आशुतोष पटेल, रूद्र नारायण पांडे, विपीन पांडे, उमेश वर्मा, हृदय राम गुरुजी, अतर सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, शैलेन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिंह, यशवेन्द्र सिंह पप्पू, संदीप यादव, राम सुख राजभर, अभिषेक यादव, अनुज सिंह, अनिल पांडे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल से अनूप कुमार, कशफ फातिमा, अनुष्का, मानसी चौरसिया, किंजल यादव, अरुणेश पांडे, किंजल श्रीवास्तव, चेतना, शिवांश, आदर्श और इंटरमीडिएट से दिव्या उपाध्याय, सुमन कुमारी, अंशिका श्रीवास्तव, निर्मिता शर्मा, अंशिका दुबे, कंचन, महेश, रोहन विश्वकर्मा, गार्गी सिंह को सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल से विभव पटेल, अभिषेक राज, विंध्या अग्रवाल, अक्षोभय त्रिपाठी, अक्षय प्रजापति, श्रेया सिंह और इंटरमीडिएट कक्षा से ओजस्वी, अदिति पोद्दार, दृष्टि मनचंदा, पारखी, रूप श्री, जोहा फातमा, कादंबरी राजपाल आदि को सम्मानित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई