अयोध्याः राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अयोध्या में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की बहुप्रतीक्षित वार्षिक पत्रिका ‘स्पेक्ट्रम’ का विधिवत विमोचन भी किया गया, जिसे लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होम्योपैथिक निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह और प्रख्यात कलाकार मुनि रमन ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता और जन-स्वास्थ्य में उसके बढ़ते महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि मुनि रमन ने अपने प्रेरक विचारों और सुमधुर गीतों से सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
वार्षिक उत्सव के दौरान वर्ष भर आयोजित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षण स्टाफ, चिकित्सालय कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के योगदान को भी सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. विकास मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सभी के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04