अयोध्याः शहर के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में स्थित पुरानी मछली मंडी और शरणार्थी बाजार अब आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने पुरानी मछली मंडी में जर्जर और वर्षों पुराने भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यहां 42 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। प्राधिकरण की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत करीब 200 दुकानों के साथ ही वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापार को नया आयाम मिलने के साथ ही चौक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
शासन से इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद सितंबर 2024 में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर स्थल का भौतिक निरीक्षण किया था। इससे पहले प्रशासन ने भवनों पर लाल निशान लगाकर ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी और विकास प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल