सीकर : खाटू श्याम जी के तोरण द्वार पर चढ़ा युवक युवक चूरू का रहने वाला बताया जा रहा है मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और युवक को क्रेन से नीचे उतारा गया पुलिस के अनुसार युवक नशे में था पुलिस ने बताया कि यह घटना मंदिर से पहले तोरण द्वार पर हुई।
बीती रात चूरू जिले का एक युवक मंदिर में दर्शन करने आया था। उसका नाम विकास था। वह तोरण द्वार पर चढ़ गया और ऊपर से ही उत्पात मचाने लगा। जबकि तोरण द्वार पर चढ़ने के लिए कोई सीढ़ी नहीं है। इसके बाद भी वह किसी तरह करीब पचास से साठ फीट ऊपर चढ़ गया।
बाद में उसे नीचे उतारने के लिए क्रेन के सहारा लिया गया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वह युवक नशे में था और खुद को खाटू श्याम जी का भक्त बता रहा था। वह किसी तरह ऊपर चढ़ गया, लेकिन नीचे नहीं आ पा रहा था। ऐसे में उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह