राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की अध्यक्षता में एक भावपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर की, जबकि संचालन राजकुमार पांडे ने किया। इस मौके पर चेतनारायण सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय संस्कृति और मातृभूमि की सच्ची रक्षक बताया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने उनके विचार साझा करते हुए कहा कि सच्चा धर्म मानवता की सेवा में है, न कि केवल पूजा-पाठ में। कांग्रेस नेताओं उमेश उपाध्याय और बृजेश रावत ने भी महिलाओं की शक्ति और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर को एक ऐसी वीरांगना बताया जिन्होंने भारतीय संस्कृति और मातृभूमि के संरक्षण के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दियाl महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का कहना था कि सच्चा धर्म केवल पूजा पाठ और अनुष्ठानों में नहीं है बल्कि मानवता की सेवा में निहित हैl कांग्रेस नेता उमेश उपाध्याय व बृजेश रावत ने कहा कि स्त्रियां पुरुषों से कमजोर नहीं होती उनमें शक्ति का उपयोग करने का तरीका अलग होता हैl इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अशोक कनौजिया, हरजीत सलूजा, भीम शुक्ला, छविराम यादव, वसंत मिश्रा, फ्लावर नकवी, हरे कृष्णा गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद दानिश जिया, अवधेश तिवारी, मंसाराम यादव आदि प्रमुख लोग थे l
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह