FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही, ये रहा पूरा शेड्यूल

खबर सार :-
FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: फीफा विश्व कप 2026 के लिए एंटरटेनमेंट लाइनअप की घोषणा कर दी है। केटी पेरी 12 जून को कैलिफ़ोर्निया के SoFi स्टेडियम में परफॉर्म करने वाली हैं। इस बीच, मेक्सिको सिटी और टोरंटो में होने वाले ओपनिंग मैचों के लिए नोरा फतेही समेत कई बड़े सितारों की भागीदारी की भी पुष्टि हो गई है।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही, ये रहा पूरा शेड्यूल
खबर विस्तार : -

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और ग्लोबल स्टार 'नोरा फतेही' (Nora Fatehi) एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। नोरा जल्द ही 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस और गायकी के हुनर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती नजर आएंगी। 

FIFA World Cup 2026: 12 जून को होगी ओपनिंग सेरेमनी

यह सेरेमनी कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित की जाएगी। इतने बड़े मंच पर नोरा (Nora Fatehi) की भागीदारी भारतीय मनोरंजन जगत के लिए बेहद गर्व की बात है। 'फीफा वर्ल्ड कप 2026'  की ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को टोरंटो के मशहूर BMO फील्ड स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस खास मौके पर, नोरा फतेही के साथ कई बड़े इंटरनेशनल म्यूज़िक स्टार्स भी परफॉर्म करेंगे। इस लाइनअप में माइकल बुबले, अलानिस मोरिससेट, अलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़, संजॉय, वेगेड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे कलाकार शामिल हैं।

कैटी पेरी-लिसा जमाएंगी सुरों की महफिल

वहीं, यूनाइटेड स्टेट्स में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में, अनीता, फ्यूचर, कैटी पेरी, लिसा, रेमा और टाइला जैसे बड़े इंटरनेशनल स्टार्स सुरों का मंच संभालेंगे। इस तरह, FIFA World Cup 2026 म्यूज़िक, संस्कृति और मनोरंजन का एक भव्य उत्सव बनने के लिए तैयार है।

FIFA से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कनाडा में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया के सामने देश की संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। सेरेमनी की शुरुआत एक खास प्रस्तुति के साथ होगी, जिसमें कनाडा के विविध और खूबसूरत नज़ारों के साथ-साथ उसकी समृद्ध परंपराओं को भी दिखाया जाएगा। इस प्रस्तुति के माध्यम से, दुनिया भर से आने वाले मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह एकता, उत्साह और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक होगा।

FIFA World Cup 2026: 16 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे 104 मैच

FIFA World Cup 2026 के दौरान कुल 104 मैच खेले जाएंगे। इन मैचों की मेज़बानी 16 अलग-अलग शहर करेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी में होगी, जबकि फ़ाइनल मैच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया भर के फ़ुटबॉल प्रशंसक इस मेगा-इवेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

अन्य प्रमुख खबरें