Middle East Tension Impact: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब वैश्विक खेल आयोजनों पर साफ नजर आने लगा है। इसी कड़ी में अप्रैल 2026 में कतर की राजधानी दोहा में होने वाला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स अपैरेटस वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय वर्ल्ड जिमनास्टिक्स की कार्यकारी समिति ने एक आपात ऑनलाइन बैठक के बाद लिया। इससे निश्चित तौर पर लंबे समय से वर्ल्ड कप की तैयारियों में लगे खिलाड़ियों का मनोबल टूटेगा और उनको दुख होगा। वहीं खेल प्रेमी में भी निराशा का भाव जागेगा।
वर्ल्ड जिमनास्टिक्स संस्था ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मौजूदा क्षेत्रीय हालात को देखते हुए 15 से 18 अप्रैल के बीच प्रस्तावित आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स अपैरेटस वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया है, वर्तमान में जो भी परिस्थियां चल रही है, उसको ध्यान में रखते हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को फिलहाल टालना ही उचित समझा गया। खास बात यह है कि इस इवेंट को केवल स्थगित ही नहीं किया गया, बल्कि इसे दोबारा आयोजित करने की कोई नई तारीख भी घोषित नहीं की गई है। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के मन में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में अस्थिरता बहुत अधिक बढ़ गई है। इसका सीधा असर खेलों पर पड़ा है, क्योंकि कई देशों की टीमों ने सुरक्षा कारणों से अपनी भागीदारी वापस ले ली या आवेदन स्थगित कर दिए। इसलिए वर्ल्ड जिमनास्टिक्स संस्था ने खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।
हालांकि, वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने खिलाड़ियों को राहत देते हुए कहा कि अप्रैल में काहिरा और ओसिजेक में होने वाले अन्य वर्ल्ड कप चरणों के लिए देर से आवेदन करने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। यह फैसला उन एथलीट्स के हित में लिया गया है, जो वर्तमान हालात के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए।
इस बीच, वर्ल्ड जिमनास्टिक्स संस्था ने अपनी हालिया बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नियमों में किए गए बदलावों को भी मंजूरी दी है। अब रैंकिंग सिस्टम में अधिक प्रतियोगिताओं के परिणामों को शामिल किया जाएगा। नए नियमों के तहत, किसी भी जिमनास्ट की रैंकिंग उसके द्वारा खेले गए पांच मुकाबलों में से तीन सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर तय होगी। यह बदलाव खास तौर पर अपैरेटस विशेषज्ञों के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन के रास्ते को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने यह भी स्पष्ट किया कि इस विशेष परिस्थिति में अन्य आधिकारिक नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। संस्था ने मिडिल ईस्ट के प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जल्द स्थिरता लौटने की उम्मीद जताई है।

गौरतलब है कि यह संकट सिर्फ जिमनास्टिक्स तक सीमित नहीं है। मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया भी इससे अछूती नहीं रही। मध्य एशिया में बढ़ते तनाव के कारण फॉर्मूला-1 को भी अपने कैलेंडर में बदलाव करना पड़ा है। बहरीन और सऊदी अरब में होने वाली दो प्रमुख रेस सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से रद्द कर दी गई हैं। जिससे 2026 सीजन में 22-रेस का कैलेंडर कम हो जाएगा और स्प्रिंग ब्रेक लंबा हो जाएगा। इस निर्णय के बाद 12 अप्रैल को साखिर और 19 अप्रैल को जेद्दा में प्रस्तावित ये रेस अब नहीं होंगी, जिसकी वजह से इस सीजन का शेड्यूल भी छोटा हो जाएगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्र में जल्द शांति बहाल नहीं होती, तो आने वाले महीनों में और भी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में खेल संगठनों के लिए संतुलन बनाना बड़ी चुनौती बन गया है।

मध्य एशिया में बढ़ते तनाव का असर क्रिकेट पर भी देखने को मिला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 25 से 27 मार्च के बीच दोहा (कतर) में होने वाली अपनी बोर्ड और कमेटी मीटिंग को फिलहाल टाल दिया है। अब यह बैठक अप्रैल में होने की संभावना है, हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में चल रहे तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया। ICC ने अपने सदस्य बोर्डों को इस बारे में आधिकारिक जानकारी दे दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
World Snooker Champion बने China के Wu Yizhe, Stephen Hendry के बाद Second सबसे कम उम्र के विजेता
Liverpool vs PSG Highlights: लिवरपूल को 2-0 हराकर UEFA चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची पीएसजी
Indian women's hockey team tours Argentina : नवनीत कौर के नेतृत्व में मैदान पर उतरेंगी बेटियाँ
Barcelona vs Atlético Madrid: रोमांचक मुकबाले में एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से दी शिकस्त