Bayern vs PSG UEFA Champions League: डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए UEFA चैंपियंस लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पीएसजी ने बुधवार रात एलियांज एरिना (Allianz Arena) में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में छह बार के चैंपियन बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। पीएसजी अब 6-5 के कुल स्कोर के साथ टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। जहां अब 30 मई को बुडापेस्ट (Budapest) में होने वाले फाइनल में प्रीमियर लीग की टॉप टीम आर्सेनल से भिड़ेगी।
पिछले हफ्ते पेरिस में हुए पहले चरण के मुकाबले में PSG 5-4 से आगे थी। दूसरे चरण के मैच की शुरुआत में ही तीसरे मिनट में ओस्मान डेम्बेले ने गोल कर टीम की एग्रीगेट बढ़त मजबूत कर दी। मैच की शुरुआत से ही, लुइस एनरिके (Luis Enrique) की टीम ने आक्रामक रवैया अपनाया। पहले लेग से मिली 5-4 की कुल बढ़त को और मजबूत करते हुए, उस्मान डेम्बेले (Ousmane Dembele) ने मैच के सिर्फ तीसरे मिनट में ही गोल करके बायर्न की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
बायर्न के लिए हैरी केन ने स्टॉपेज टाइम (90+4 मिनट) में अपना 14वां गोल करके उम्मीद की एक किरण जगाई; हालांकि, जर्मन क्लब आखिरकार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए ज़रूरी दूसरा गोल करने में नाकाम रहा। जहां मैनुएल नोयर ( Manuel Neuer) ने कई शानदार बचाव करके अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा, वहीं फॉरवर्ड लाइन अपने मौकों को गोल में बदलने के लिए संघर्ष करती दिखी।
पीएसजी अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में चैंपियंस लीग की टॉप टीम आर्सेनल से होगा। पीएसजी अब 1990 के बाद लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग जीतने वाली दूसरी टीम बनने की कोशिश करेगा। इससे पहले यह उपलब्धि रियल मैड्रिड ने हासिल की थी।
छह बार के चैंपियन बायर्न म्यूनिख 2020 के बाद से एक बार भी फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे हैं। मैच के दौरान, बायर्न के खिलाड़ी रेफरी के कुछ फैसलों से साफ तौर पर निराश दिखे; हालांकि, वे आखिरकार पीएसजी के मजबूत डिफेंस को भेदने में असमर्थ रहे। हालांकि बायर्न म्यूनिख के लिए हैरी केन ने अतिरिक्त समय में गोल जरूर किया, लेकिन जर्मन क्लब अतिरिक्त समय तक मुकाबले को ले जाने के लिए जरूरी दूसरा गोल नहीं कर सका।
अन्य प्रमुख खबरें
Under-18 Hockey Asia Cup: भारत ने फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर जीता गोल्ड, आशीष ने लगाई हैट्रिक
2026-06-06
2026-06-05
2026-06-04
सौरव गांगुली की सुरक्षा में भारी कटौती, 'Z' की जगह अब मिलेगी 'Y' श्रेणी की सिक्योरिटी
2026-06-03
2026-06-02
Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का सपना टूटा, एशियन गेम्स के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई
2026-05-31
2026-05-28
Inter Miami vs Philadelphia: सुआरेज की धमाकेदार हैट्रिक, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 6-4 से रौंदा
2026-05-25
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-20
2026-05-19
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
2026-05-19