Argentina vs Cape Verde: उलटफेर का शिकार होने से बचा अर्जेंटीना, 'केप वर्डे' ने चबवाए नाकों चने, जैसे-तैसे मिली जीत

खबर सार :-

Argentina vs Cape Verde: खिताब की दावेदार और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को छोटे से देश केप वर्डे को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत राउंड ऑफ़ 16 में अपनी जगह पक्की की।
Argentina vs Cape Verde: उलटफेर का शिकार होने से बचा अर्जेंटीना, 'केप वर्डे' ने चबवाए नाकों चने, जैसे-तैसे मिली जीत

खबर विस्तार : -

Argentina vs Cape Verde FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 32 मैच में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचा। मियामी स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बनाई। अब अगले राउंड में अर्जेंटीना का सामना मिस्र (Egypt) से होगा। हालांकि, अर्जेंटीना को केप वर्डे जैसी छोटी टीम को हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार 111वें मिनट में हुए 'ओन गोल' की बदौलत उन्हें जीत मिली। इस मैच में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने ऐतिहासिक गोल किया।

Argentina vs Cape Verde: केप वर्डे ने अर्जेंटीना को छुड़ाए पसीने 

केप वर्डे ने पूरे मैच के दौरान अर्जेंटीना पर दबाव बनाए रखा और नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में ही तय हो पाया। तय 90 मिनट के खेल के बाद स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम में डिनी बोर्जेस ने 'ओन गोल' कर दिया, जिससे पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही केप वर्डे की यादगार यात्रा का अंत हो गया। मैच में अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लियोनेल मेसी ने 29वें मिनट में अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई; उन्होंने लिसैंड्रो मार्टिनेज के बेहतरीन पास को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

दोनों टीमों ने पहले हाफ में कई कोशिशें कीं लेकिन गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ की शुरुआत में केप वर्डे ने 59वें मिनट में गोल करके सबको चौंका दिया। डेरोय डुआर्टे ने बॉक्स के ठीक बाहर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तय 90 मिनट के बाद स्कोर 1-1 पर ही रहा। एक्स्ट्रा टाइम में, लिसैंड्रो मार्टिनेज ने 92वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल किया और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

Argentina vs Cape Verde: उलटफेर से बचा अर्जेंटीना 

हालांकि, सिडनी लोपेस कैब्राल ने 103वें मिनट में केप वर्डे के लिए शानदार गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। केप वर्डे के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अर्जेंटीना पर उलटफेर का खतरा मंडराने लगा था। मैच का नतीजा तय करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय खेला गया। 111वें मिनट में मेसी ने कॉर्नर किक से गोल करने की कोशिश की, लेकिन काबो वर्दे के डिनी बोर्जेस ने बचाव करने की कोशिश में अनजाने में ही 'ओन गोल' कर दिया। काबो वर्दे ने गोल करने की दो और कोशिशें कीं, लेकिन वे गोल करने में नाकाम रहे। जब मैच खत्म होने की सीटी बजी, तो काबो वर्दे के खिलाड़ी काफी भावुक दिखे।

 FIFA World Cup 2026: मेसी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

इस मैच मे अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एक गोल कर इतिहास रच दिया । अर्जेंटीना के मेसी अब FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में 30 मैच खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही, वह वर्ल्ड कप में 20 गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। ऐसा करके उन्होंने किलियन एम्बाप्पे पर अपनी बढ़त और बढ़ा ली है।

  • लियोनेल मेसी - 20 गोल
  • किलियन एम्बाप्पे - 18 गोल
  • मिरोस्लाव क्लोज़ - 16 गोल
  •  रोनाल्डो - 15 गोल
  •  गर्ड मुलर - 14 गोल
  • हैरी केन - 13 गोल
  •  जस्ट फोंटेन -13 गोल

ये भी पढ़ेंः- Switzerland vs Algeria: अल्जीरिया को 2-0 से रौंदकर स्विट्जरलैंड ने अंतिम-16 में मारी धमाकेदार एंट्री

अन्य प्रमुख खबरें