Kartik Purnima 2025: कार्तिक महीने में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहार भी मनाए जाते हैं। माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान, दीपदान, यज्ञ करना और भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए दान और धार्मिक कार्यों से अक्षय फल मिलता है।
इस साल यह शुभ पर्व बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में भक्त गंगा स्नान और अन्य धार्मिक कार्यों में भाग लेकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आइए जानते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा किस शुभ संयोग में मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल की कार्तिक पूर्णिमा बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि सुबह 6:34 बजे से लेकर 6 नवंबर को 6:37 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा और इसी समय अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। इसके अलावा, रवि योग भी रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा की पूजा इन शुभ संयोगों में की जाएगी।
हिन्दू धर्म में हर पूर्णिमा पर स्नान और दान का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:52 बजे से 5:44 बजे तक रहेगा।
सनातन धर्म में कार्तिक महीने की पूर्णिमा साल की सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक मानी जाती है। इस दिन किए गए दान और धार्मिक कार्यों से बहुत शुभ फल मिलते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से पूरे साल गंगा स्नान करने के बराबर फल मिलता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में हो और सूर्य विशाखा नक्षत्र में हो, तो एक बहुत ही दुर्लभ और शुभ संयोग बनता है। इसके अलावा, जब चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में होता है और बृहस्पति भी उसी समय मौजूद होता है, तो इसे महा पूर्णिमा कहते हैं। ऐसी महा पूर्णिमा की शाम को त्रिपुरोत्सव करना और दीपदान करने से जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल