Diwali 2025 Date: दीपावली का महापर्व नजदीक आ रहा है, लेकिन उससे पहले ही लोगों में तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोग कंफ्यूज है कि दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाए या 21 अक्टूबर को। इसी असमंजस को दूर करते हुए काशी विद्वत परिषद के महामंत्री रामनारायण द्विवेदी ने दीपावली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर स्पष्ट कर दिया है।
दरअसल काशी विद्वत परिषद के महामंत्री रामनारायण द्विवेदी की माने तो 20 अक्टूबर अमावस्या तिथि शुरू होगी। इस दिन ही अमावस्या प्रदोषकाल व्यापिनी है, जो लक्ष्मी की पूजा के लिए आवश्यक माना जाता है। जबकि 21 अक्टूबर को अमावस्या तीन प्रहर तक रहेगी। उस दिन ही प्रतिपदा साढ़े तीन प्रहर तक रहेगी। नूतन अन्न का पारण (भोजन) काल प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जो शास्त्रीय दृष्टिकोण से दीपावली की पूर्णता में बाधक है।
शास्त्रीय मान्यता है कि दिवाली का महापर्व अमावस्या और प्रदोष काल में ही मनाया जाना चाहिए। इसलिए शास्त्रों के अनुसार दिवाली का महापर्व पूरे देश में 20 अक्टूबर को ही मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रमित हैं क्योंकि हिंदू धर्म में यह त्योहार उदया तिथि में मनाया जाता है, लेकिन दीपावली का त्योहार रात में निशिथ काल में मनाया जाता है। इसलिए इस मामले में उदया तिथि को महत्व नहीं दिया जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि (Diwali Date Confusion) 20 अक्टूबर को प्रातः 03:44 बजे से प्रारंभ हो रही है। यह अगले दिन 21 अक्टूबर को प्रातः 05:54 बजे समाप्त होगी। पंचांग गणना के अनुसार, इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
इस दौरान देवी लक्ष्मी के सिद्ध मंत्रों का जाप अवश्य करें। पूजा के दौरान महा लक्ष्मी यंत्र और देवी लक्ष्मी के पदचिह्नों की भी पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि दिवाली पर महा लक्ष्मी यंत्र घर लाना बहुत शुभ होता है। देवी लक्ष्मी स्वयं घर आकर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 6 April 2026: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 5 April 2026: रविवार 5 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 4 April 2026: शनिवार 4 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 3 April 2026: शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 2 April 2026: गुरुवार 2 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन