Surya Grahan 2026 Time : खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए साल 2026 कुछ खास लेकर आया है। इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज मंगलवार 17 फरवरी को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो आसमान में आग के छल्ले के आकार का नजर आएगा। ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाने वाला यह अनोखे सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाएगा। जिससे अद्भूत नजर दिलाई देगा।
बता दें कि आज यानी 17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण खास बात ये है कि सूरज का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा ढक जाएगा, और यह लगभग 2 मिनट और 20 सेकंड तक चलेगा। इस दौरान जिससे सूरज रिंग ऑफ़ फायर जैसा दिखेगा। यह एक खास ग्रहण है जिसमें चांद, सूरज और धरती के बीच से गुज़रता है। चूंकि चांद उस समय धरती से सबसे दूर होता है, इसलिए वह सूरज को पूरी तरह से ढक नहीं पाता। जिससे सूर्य के चारों ओर एक चमकदार आग के छल्ले जैसा नजारा दिखाई देता है। जिसें रिंग ऑफ़ फायर कहते हैं।
सूर्य ग्रहण आज भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। यह रिंग ऑफ फायर दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा। यह लगभग पूरी तरह अंटार्कटिका के दूरदराज बर्फीले मैदानों के ऊपर से गुजरेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण साउथ अफ्रीका, ज़ाम्बिया, ज़िम्बाब्वे, तंजानिया, लेसोथो, चिली, मेडागास्कर, मलावी, मॉरिशस, मायोट, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, रीयूनियन आइलैंड्स, कोमोरोस और इस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) में भी दिखाई देगा।
शुरुआत: दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से
मध्यकाल: शाम 5 बजकर 42 मिनट
समापन: शाम 7 बजकर 52 मिनट
मंगलवार 17 फरवरी यानी आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चूंकी भारत दिखाई न देने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। लेकिन यह भारत में नहीं दिलाई देगा इस सूतक का कोई महत्व नहीं है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चांद, सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिससे सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती। यह खगोलीय घटना आम तौर पर अमावस्या को होती है या हिंदू कैलेंडर के अनुसार अमावस्या के दिन जब सूरज और चांद एक सीध में होते हैं।
17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026 Date) को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA द्वारा लाइवस्ट्रीम किए जाने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि जिन देशों में एन्युलर ग्रहण नहीं दिखेगा, वहां के लोग इसे NASA के YouTube चैनल पर लाइव देख पाएंगे। ग्रहण देखने का एकमात्र सुरक्षित तरीका खास तौर पर डिज़ाइन किए गए एक्लिप्स ग्लास से है। एन्युलर सूर्य ग्रहण के दौरान, चांद सूरज से थोड़ा छोटा दिखाई देता है और एपोजी के पास होता है।
यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में हो रहा है। ज्योतिष के हिसाब से यह समय काभी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ग्रहण के दौरान कर्क लग्न उदय होगा और कई ग्रह आठवें घर में एकत्रित होंगे, जिसे शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिषियों का अनुमान है कि इसका सीधा असर पश्चिमी देशों में महसूस किया जा सकता है, जहां भारी बारिश, तूफान या प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं।
Surya Grahan 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत
यह ग्रहण मेष, वृषभ, धनु मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको अपने करियर में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी फाइनेंशियल स्थिति में सुधार के चांस हैं।
Surya Grahan 2026: इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
कर्क, मिथुन, सिंह राशि, तुला, वृश्चिक, कुंभ मीन राशि वालों के लिए स्ट्रेस वाली स्थितियां बन सकती हैं। काम पर प्रेशर बढ़ सकता है। इन्वेस्टमेंट से बचना चाहिए। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी आम मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। इंडिया पब्लिक खबर इसका समर्थन नहीं करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Vat Savitri Vrat 2026: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा
Aaj Ka Rashifal 16 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 16 May 2026: शनिवार 16 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन