PM Modi gift melody toffiee to Melony: प्रधानमंत्री मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं। वहां उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें तोहफे में मेलोडी टॉफी का पैकेट दिया। इसका वीडियो इटली की पीएम ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसके बाद हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो वही विपक्ष के नेता इसके जरिए पीएम मोदी पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए इसे नौटंकी का नाम दे दिया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करने पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। पीएम हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है। उन्होंने आगे कहा, देश का नौजवान डिप्रेशन में है, नीट का पेपर कैंसल हो गया है, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, गैस सप्लाई बाधित है, फिर भी देश के पीएम मेलोडी खाने में व्यस्त हैं। यही है देश का असल हाल।''
20 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घेरा। उन्होंने कहा, ''जब भी उनके सामने आरएसएस या भाजपा के लोग आएं तो वे उनके मुंह पर कहें कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है, क्योंकि इन्होंने मिलकर हिंदुस्तान को बेचने और संविधान पर हमला करने का काम किया है।''
राहुल गांधी का भाजपा पर वार जारी रहा, उन्होंने आगे कहा, ''अब आर्थिक तुफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे की मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हुं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योकिं इन्होंने संविधान खत्म किया है।'' इस बयान के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए देश का अपमान बताया और माफी की मांग की।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत
शांतनु पर कसा ईडी का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
पत्नी भाजपा से, बड़े भाई सपा अध्यक्ष और खुद राजनीति से दूर, कौन थे प्रतीक यादव