25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....

खबर सार :-
Nautapa Warning Side Effects: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दही, छाछ और नींबू पानी का सेवन करते हैं। इससे शरीर को काफी ठंडक महसूस होता है, लेकिन इसके सही इस्तेमाल से ही आपको फायदा मिलेगा। अगर आप गलत तरीके से इसका सेवन कर रहे हैं तो आपको काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
खबर विस्तार : -

Nautapa Warning Side Effects: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। IMD हर दिन बढ़ते तापमान और लू की चेतावनी दे रहा है।  IMD ने 25 मई से नौतपा शुरु होने की सूचना दी है। ये नौ दिन सबसे गर्म दिन माना जाता है। ऐसे में लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के टिप्स अपना रहे हैं। ज्यादातर लोग दही, छाछ, लस्सी और नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार होते हैं, लेकिन इसके सही इस्तेमाल से ही आपको फायदा मिलेगा। चलिए जानते हैं इसे पीने का सही तरीका क्या है?

खाली पेट पीने से बचें  

अगर आप नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि गर्मी में खाली पेट नींबू पानी न पिएं। इससे जिन लोगों को पहले से ही एसीडिटी, गैस की समस्या होती है, उनके लिए नींबू पानी का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। गर्मी में बाहर से आने के बाद बहुत ज्यादा ठंडी या खट्टी चीजों का सेवन करने से बचें। इससे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप दही छाछ का सेवन कर रहे हैं तो इसे दिन के समय में ही खाएं, रात में खाने से गले में खराश, बलगम और भारीपन की समस्या हो सकती है। जरुरत से ज्यादा छाछ के सेवन से शरीर में आयोडिन की कमी हो सकती है।

चीजों का सही मात्रा में इस्तेमाल

कई लोग तेज धूप से आने के बाद फ्रिज का पानी पीना पसंद करते हैं। ऐसा करने से शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है, जिस कारण गले में खराश, खांसी, टॉन्सिल में सूजन की समस्य हो सकती है। शरीर को तपती गर्मी से बचाने के लिए हाइड्रेट रखना जरुरी है, लेकिन किसी भी चीज के सेवन करने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जान लेना आवश्यक है। नौतपा में दही, छाछ और नींबू पानी का सेवन जरुर करें, लेकिन सही समय और सही मात्रा में करें। 

फलों का सेवन

इसके साथ ही अपने आहार में ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। जंक फूड और अत्यधिक मीठी चीजों का सेवन आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। आप तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरे जैसे फल खा सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी होता है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

अन्य प्रमुख खबरें