The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे

खबर सार :-
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज' सीजन 5 का मेगा-फिनाले रिलीज़ हो गया है। फ्रेंच़ी के भावुक बलिदान और मौत के बाद, बची हुई टीम होमलैंडर से उसकी शक्तियां छीनने के लिए एक आखिरी खतरनाक मिशन पर निकल पड़ती है।

The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
खबर विस्तार : -

The Boys Season 5 Episode 8 Release India : सुपरहीरो ड्रामा की दुनिया में तहलका मचाने वाली मशहूर वेब सीरीज 'द बॉयज़' (The Boys) फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबर सामने आई है। पिछले पांच सीजन और लगभग सात साल तक चली उथल-पुथल, खून-खराबे और चौंकाने वाले ट्विस्ट के बाद, ''द बॉयज़' अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। यह सीरीज पांचवें और अंतिम सीजन का ग्रैंड फिनाले। इसलिए, इसका उत्साह अपने चरम पर है। आखिरकार फ़ैन्स को अब होमलैंडर, बुचर औरऔर बाकी बचे किरदारों के अंजाम के बारे में जवाब मिल जाएंगे।  

The Boys Season 5 Episode 8 भारत में रिलीज

बता दें कि लोकप्रिय सुपरहीरो ड्रामा वेब सीरीज 'द बॉयज़ सीजन 5 एपिसोड 8 (The Boys Season 5, Episode 8), जिसका नाम "ब्लड एंड बोन" (Blood and Bone) है, को भारत में अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर बुधवार, 20 मई को दोपहर 12:30 बजे रिलीज कर दिया गया है। कथित तौर पर 1 घंटा 5 मिनट लंबा है। दिलचस्प बात यह है कि फ़िनाले को 90 मिनट का बहुत लंबा एपिसोड बनाने के बजाय, शो-रनर एरिक क्रिपके ने कहानी कहने की रफ़्तार को तेज़ और कसा हुआ रखा है।  इस महा-फिनाले का आनंद हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में ले सकते हैं।

The Boys Season 5 Episode 8 में क्या देखने को मिलेगा 

 फ़्रैंचाइज़ी के मुताबिक, फिनाले में 'द बॉयज़' और 'द सेवेन' के बीच व्हाइट हाउस में एक ज़बरदस्त टकराव देखने को मिलेगा है, जिसके नतीजे सब कुछ बदल सकते हैं। होमलैंडर ज़िंदा बचेगा या नहीं, बुचर खुद को कुर्बान करेगा या नहीं, या फिर किसी को सच में कोई 'हैप्पी एंडिंग' मिलेगी या नहीं, यह सब आखिरी पलों तक साफ़ नहीं हो पाया।

The Boys Season 5 Episode 8: कब देखें

'द बॉयज़  का अंतिम एपिसोड भारत में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच रिलीज़ कर दिया गया। दुनिया भर में, समय अलग-अलग है। यहां आपको जो जानना ज़रूरी है-

  • हवाई: मंगलवार, 19 मई को रात 9:00 बजे HST
  • अलास्का: मंगलवार, 19 मई को रात 11:00 बजे AKDT
  • UK: बुधवार, 20 मई को सुबह 8:00 बजे BST
  • फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन: बुधवार, 20 मई को सुबह 9:00 बजे CET
  •  वेस्ट कोस्ट: बुधवार, 20 मई को रात 12:00 बजे P
  • भारत: बुधवार, 20 मई को दोपहर 12:30 बजे ISTT
  • माउंटेन टाइम: बुधवार, 20 मई को रात 1:00 बजे MT
  • मिडवेस्ट US: बुधवार, 20 मई को रात 2:00 बजे CT
  • ईस्ट कोस्ट US: बुधवार, 20 मई को रात 3:00 बजे ET
  • ब्राज़ील: बुधवार, 20 मई को सुबह 4:00 बजे BRT
  • साउथ कोरिया और जापान: बुधवार, 20 मई को शाम 4:00 बजे
  • सिडनी: बुधवार, 20 मई को शाम 5:00 बजे AEDT

The Boys Season 5 Episode 7 ने दर्शकों को किया था भावुक

'द बॉयज़' के सीज़न 5 के एपिसोड 7 ने दर्शकों को पहले ही भावुक कर दिया था, क्योंकि इसमें इस सीरीज़ के सबसे दिल तोड़ने वाले पलों में से एक दिखाया गया था। जब होमलैंडर ने उनके ठिकाने पर हमला किया, तो फ्रेंच ने किमिको और सेज को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। तुरंत मरने के बजाय, वह किमिको की बाहों में लेटे हुए धीरे-धीरे रेडिएशन पॉइज़निंग का शिकार हो गया। उसके आखिरी शब्द—जो सीधे ओरिजिनल कॉमिक्स से लिए गए थे - ये थे: "Je t'aime. From the start।"

The Boys सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग फ़्रैंचाइजी बनकर उभरी 

एरिक क्रिपके (Eric Kripke) द्वारा बनाई गई और गार्थ एनिस  (Garth Ennis) तथा डेरिक रॉबर्टसन (Darick Robertson) की कॉमिक सीरीज़ पर आधारित, *The Boys* हाल के वर्षों में सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग फ़्रैंचाइज़ी में से एक बनकर उभरी है। यह सीरीज़ पारंपरिक सुपरहीरो कहानियों को अलग नज़रिए से दिखाने और एक क्रूर, नैतिक रूप से अराजक दुनिया को चित्रित करने के लिए मशहूर है, जहां सुपरहीरो अक्सर शोहरत, ताक़त और राजनीति के चलते भ्रष्ट हो जाते हैं।

The Boys ने दुनिया भर में बनाई पहचान

2019 में अपनी शुरुआत के बाद से *The Boys* ने अपनी अप्रत्याशित कहानी कहने की शैली और सेलिब्रेटी कल्चर, मीडिया में हेरफेर और राजनीतिक कट्टरपंथ पर अपने व्यंग्यात्मक नज़रिए की बदौलत दुनिया भर में एक बहुत बड़ा फ़ैनबेस बना लिया है। विशेष रूप से, होमलैंडर के रूप में एंथनी स्टार (Anthony Starr) के रोंगटे खड़े कर देने वाले अभिनय ने हर सीज़न में ऑनलाइन चर्चाओं पर अपना दबदबा बनाए रखा है।

जैसे-जैसे शो अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, फैंस रेडिट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में उत्सुकता बढ़ गई है कि एपिसोड 8 में आगे क्या हो सकता है। शो की अप्रत्याशित कहानी और क्रूएल क्लाइमेक्स ने मुख्य पात्रों की संभावित मौत, धोखे के कृत्यों और होमलैंडर के अगले कदम के बारे में अटकलों को और तेज़ी से कर दिया है।

अन्य प्रमुख खबरें