Tamil Actor Srikanth Arrest : तमिल अभिनेता श्रीकांत को पुलिस ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हवाले से मीडिया को बताया कि कि शुरूआती पूछताछ में पता चला कि उन्होंने ड्रग्स को खरीदने की बात सामने आ रही है। यह गिरफ्तारी एआईएडीएमके आईटी विंग के एक पदाधिकारी टी. प्रसाद की हिरासत के बाद हुई, जिन पर अभिनेता को प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति करने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता श्रीकांत (46), जिन्होंने तेलुगु और मलयालम सहित 54 से अधिक फिल्मों में काम किया है, को ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने अभिनेता श्रीकांत के ड्रग नेटवर्क में कथित संलिप्तता की ओर इशारा किया। साथ ही श्रीकांत के खिलाफ सबूत जुटाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तमिल अभिनेता श्रीकांत को मजिस्ट्रेट के आवास पर उनके समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने अभिनेता को न्यायिक अभिरक्षा में 7 जुलाई, 2025 तक भेज दिया है। कार्यवाही के दौरान श्रीकांत के वकील विग्नेश रामनाथन ने उनका पक्ष मजिस्ट्रेट के सामने रखा। मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने से पहले, अभिनेता को प्रक्रिया के तहत चिकित्सा जांच के लिए किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
इससे पहले चेन्नई पुलिस ने शहर में एक पब विवाद की जांच के दौरान एआईएडीएमके के पूर्व पदाधिकारी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को जांच के दौरान ड्रग्स की संलिप्तता का पता चला, जिसके कारण जांच का दायरा बढ़ाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रसाद मायलापुर से अन्नाद्रमुक आईटी विंग के सदस्य रहे हैं और उन्हें एक निजी बार में विवाद के बाद हिरासत में लिया गया था। उस घटना में स्थानीय उपद्रवी सुनामी सेतुपति और अन्य लोग भी शामिल थे। पूछताछ करने पर प्रसाद ने श्रीकांत को ड्रग्स कोकेन की आपूर्ति करने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत ने कथित तौर पर कोकीन खरीदी थी। प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि श्रीकांत ने चेन्नई में निजी पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। श्रीकांत के अलावा एक अन्य एक्टर कृष्णा का नाम भी सामने आ रहा है। उनकी भी जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल