Saiyaara Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे (Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा (Anita Padda) स्टारर फिल्म 'सैयारा' अपना दबदबा बनाए हुई है। मोहित सूरी ने इंडस्ट्री को दो ऐसे नए चेहरे दिए हैं, जिनकी लोकप्रियता किसी बड़े स्टार जितनी हो गई है। 18 जुलाई को रिलीज़ हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। कामकाजी दिनों में भी दर्शकों की भारी भीड़ फिल्म देखने उमड़ रही है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अब 'सैयारा' की 9वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने जहां चार दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी, वहीं अब 9वें दिन की कमाई के बाद इसने 200 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। देखते ही देखते इसने पहले हफ़्ते में ही 172.75 करोड़ रुपये का प्रभावशाली आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने रिलीज़ के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 18 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जबकि 9वें दिन 26.5 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद इसकी कुल कमाई 217.25 करोड़ हो गई है। 45 करोड़ रुपये के छोटे बजट से बनी यह फिल्म निर्माताओं के लिए किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं है। इस कमाई के साथ, यह फिल्म 2025 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। अब रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।
दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे (Ahaan Pandey) ने फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया है। वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनीत पड्डा (Anita Padda) ने बतौर मुख्य अभिनेत्री डेब्यू किया है। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी शानदार कहानी और इमोशनल टच से एक बार फिर 'आशिकी 2' जैसी सफलता का जादू दोहराया है। खासकर युवा दर्शकों को फिल्म का संगीत, रोमांस और ड्रामा खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन इसकी कमाई पहले हफ्ते में ही सभी उम्मीदों से बढ़कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल