Chhath Geet: लोक-आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार से नहाय-खाय से साथ शुरू हो गया है। इस बीच अपनी रियल लाइफ में पत्नी के साथ खटपट को लेकर चर्चा में आए भोजपुरी गायक व एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh ) का एक नया छठ गीत रिलीज हुआ है, जिसमें वो औलाद के लिए छठी मैया से गुहार लगा रहे हैं। पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज से इस पर्व की भक्ति को और बढ़ा दिया है।
दरअसल महापर्व छठ पूजा के पहले ही दिन पवन सिंह ने एक ऐसा भक्ति गीत रिलीज किया है जिसे सुनकर प्रशंसक भी भावुक हो गए हैं। पवन सिंह का नया भक्ति गीत, "कवना कलमवां से लिखल करमवां" आज रिलीज़ हो गया है। गाने में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ हाथ फैलाकर छठी मैया से औलाद मांगते हैं। पवन सिंह की आंखों से लगातार आंसू बहते रहते हैं। गाना भावुक कर देने वाला है। इसे सुनकर प्रशंसक भी पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूज़र ने लिखा, "यह दिल को छू लेने वाला गाना है... मुझे रोना आ रहा है। अरुण बिहारी की लेखनी बेजोड़ है और पवन सिंह व प्रियंका की गायकी ने गाने में जान डाल दी है।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "पवन सिंह की आवाज जादुई है; सुनते ही दिल खुश हो जाता है, लेकिन इस गाने ने तो रुला ही दिया।"
बता दें कि छठ गीत "कवना कलमवां से लिखल करमवां" के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और पवन सिंह (Pawan Singh ) व प्रियंका सिंह ने इसे गाया है। इस गाने में पवन सिंह और वंदना यादव नजर आ रहीं हैं, जो छठ पर्व की तैयारियों और घाट पर पूजा के दृश्य को खूबसूरती से दर्शाता है। पिछले शुक्रवार को पवन सिंह का छठ पर्व और चुनावी गीत "घाटे चलले मोदी-नीतीश" का मिक्स्ड वर्जन रिलीज़ हुआ, जिसमें पवन सिंह छठी मैया से पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जीत की प्रार्थना करते हैं। यह गाना चुनावी उत्साह और छठ की आस्था, दोनों को बखूबी दर्शाता है।
गौरतलब है कि पवन सिंह (Pawan Singh ) भाजपा में शामिल हो गए हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि गायक चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद ट्वीट कर कहा कि वह केवल पार्टी के एक सिपाही के रूप में काम करेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे