Padma Awards 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में 69 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को कला के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 69 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिसमें तीन को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 57 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को कला-लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनके बेटे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं राष्ट्रपति ने डॉ. शोभना चंद्रकुमार को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया। शोभना भरतनाट्यम नृत्यांगना, अभिनेत्री, कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ छह भारतीय भाषाओं की 230 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं।
साथ ही मशहूर कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अनंत नाग ने कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। इसके अलावा गुजरात की कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से उनके पोते ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। जबकि ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज को कला और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
इससे पहले 28 अप्रैल को राष्ट्रपति ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था। कर्नाटक के डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर, अभिनेता अजित कुमार, गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पंकज उधास की पत्नी फरीदा पंकज उधास ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
बता दें कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, विज्ञान, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले और साहित्य जैसे क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल