Nirmal Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शुक्रवार को 90 साल की आयु में अंतिम सांस ली। निर्मल कपूर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।। उनके निधन के बाद कपूर परिवार ने एक बयान जारी कर दुख जताया और सभी से इस मुश्किल घड़ी में दुआ और साथ देने की अपील की।
बोनी कपूर और उनके बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल बयान शेयर किया। उन्होंने लिखा, "2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने परिवार के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक संपूर्ण और आनंदमय जीवन जिया। वह अपने पीछे चार बच्चों, बहुओं, दामादों, 11 पोते-पोतियों, 4 परपोतों और कई अनमोल यादों की विरासत छोड़ गई हैं।"
बयान में भावुक शब्दों में आगे लिखा गया, "उनका उदार स्वभाव और असीम प्रेम उन सभी को छू गया जो उनसे कभी मिले। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे और प्यार से याद करेंगे।" परिवार द्वारा साझा किए गए संदेश में बोनी, अनिल, सोनम, अर्जुन और जाह्नवी सहित परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने सिर्फ एक शब्द लिखा, "माँ" और इसके साथ एक उदास इमोजी जोड़ा।
निर्मल कपूर के 90 साल की उम्र में इस दुनिया से चले जाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा साबित हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म निर्माता करण जौहर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, राशा थडानी, तब्बू, अनन्या पांडे, सुहाना खान समेत तमाम सितारे अनिल कपूर की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर जाते देखे गए।
इसके अलावा निर्देशक राजकुमार संतोषी और अनीस बज्मी भी अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। मशहूर लेखक जावेद अख्तर, रूमी जाफरी और गुजरे जमाने की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी आवास से बाहर आते देखे गए। ये सभी सितारे इस मुश्किल घड़ी में कपूर परिवार के साथ खड़े रहे और निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत