Katrina Kaif baby: बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) माता-पिता बन गए हैं। शादी के चार साल बाद कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। खुशखबरी मिलते ही अभिनेता विक्की कौशल ने बिना देर किए अपनी खुशी अपने फैन्स के साथ शेयर की। यह खबर आते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।
दोनों स्टार्स ने शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को एक एक साथ यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। दोनों ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था, "हमारे घर ढेर सारी खुशियां आई हैं। ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत कर रहे हैं।" पोस्ट आते ही फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। फैंस के अलावा, कई मशहूर हस्तियों ने भी विक्की और कैटरीना को शुभकामनाएं भेजीं। अभिनेत्री करीना कपूर ने पोस्ट पर टिप्पणी की: "कैट बॉयज मम्मा क्लब में आपका स्वागत है। आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।" प्रियंका चोपड़ा, रकुलप्रीत सिंह, गायिका श्रेया घोषाल, अर्जुन कपूर, मनीष पॉल, मनीष मल्होत्रा, नेहा धूपिया, नीति मोहन, लारा दत्ता और कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना (Katrina Kaif) ने लगभग डेढ़ महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) प्यार से कैटरीना को गोद में लिए हुए थे। प्रेग्नेंसी की खबर आने पर भी फैन्स ने इस जोड़े को ढेर सारी दुआएं दीं। गर्भावस्था की घोषणा के बाद से विक्की मीडिया में कम ही नज़र आए हैं। कैटरीना ने अपनी पूरी गर्भावस्था घर पर ही बिताई।
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के चार साल बाद कैटरीना कैफ ने 42 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया। हाल ही में, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दुआ पादुकोण का चेहरा दिखाया। प्रशंसक रोमांचित हो गए। सभी ने कहा कि दुआ बिल्कुल अपनी मां जैसी दिखती हैं। प्रशंसक उनकी क्यूटनेस पर पूरी तरह से फिदा हो गए।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल