Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार रात (12 जून 2025) को इंग्लैंड में निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। उनकी मौत उस समय हुई जब वह अपना पसंदीदा खेल पोलो खेल रहे थे। संजय कपूर न केवल एक सफल कारोबारी थे बल्कि एक पोलो खिलाड़ी भी थे। अब उनकी मौत का कारण सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से संजय की मौत हुई।
दावा किया जा रहा है कि संजय कपूर इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे। दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। संजय ने खेल रोकने का अनुरोध किया और मैदान से बाहर चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अपने निधन से कुछ ही घंटे पहले संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख जताया था।
बता दें कि संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया था। इस जोड़े के दो बच्चे हैं- समीरा और कियान। तलाक के बाद संजय ने 2017 में मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अजारिया कपूर और प्रिया की पहली शादी से एक बेटी सफीरा चटवाल है। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे।
संजय कपूर की मौत की सूचना मिलते ही बॉलीवुड की तमाम हस्तियां करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। करीना कपूर और सैफ अली खान भी करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर पर नजर आई। संजय कपूर की अचानक मौत की खबर से सोशल मीडिया शोक की लहर दौड़ गई।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल