Kangana Ranaut Secret Marriage Rumors: कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज और खूबसूरती के वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। लोग ज्यादातर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में उनकी सीक्रेट वेडिंग की चर्चा हो रही है। मामले को बढ़ता देख एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, कंगना रनौत की हाल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनके सीक्रेट वेडिंग की बात कर रहे हैं। कंगना ने इस पर जवाब देते हुए इंस्टग्राम पर लिखा, ''शादीशुदा महिलाओं के लुक को लेकर इतनी बड़ी बात क्या है? मैं सिटी में किसी फिल्म की हर दिन शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरी रेंडम फोटो क्लिक कर ली और उस समय मैं अपने कैरेक्टर और मेकअप में थी। अब मुझे बहुत सारे कॉल्स आ रहे हैं, लेकिन शादीशुदा महिलाओं के लुक को लेकर इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के रोल प्ले करते हैं। मैं सीक्रेटली शादी नहीं करुंगी। मैं वादा करती हूं।''
कंगना रनौत के साथ यह पहली बार नहीं हो रहा है, वह पहले भी इस तरह की खबरों से रुबरु हो चुकी हैं। कंगना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही चिराग पासवान के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। चिराग पासवान और कंगना ने साल 2011 में 'मिले ना मिले हम' फिल्म में साथ काम किया था। चिराग की यह डेब्यू फिल्म थी, जबकि कंगना इसमें मुख्य किरदार में थीं।
कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि कंगना ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। अगर कंगना के प्रोफेशलन फ्रंट की बात करें तो, उनकी आखिरी फिल्म 'इमरजेंसी' थी। जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित था। वर्तमान में कंगना हिमांचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से सांसद हैं। वहीं चिराग पासवान लोक जन शक्ति पार्टी से सांसद व केंद्र सरकार में मंत्री हैं
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10
Bharathiraja: नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
2026-06-10
Peddi Box Office Day 6: राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन भी हुई बंपर कमाई
2026-06-09
Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
2026-06-09
2026-06-08
मेरे लिए लड़का खोज रही हैं स्मिता....शादी के प्लान पर कंगना रनौत ने दिया मजेदार जवाब
2026-06-08
Salim Kumar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2026-06-07
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04