Dhurandhar First Look: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर मेकर्स ने धुरंधर का फर्स्ट लुक रिलीज कर एक्टर और फैंस को सरप्राइज दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। फिल्म 'धुरंधर' के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह बेहद खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे।
दरअसल, आदित्य धर फिल्म्स ने रणवीर के बर्थडे पर रणवीर सिंह के बर्थडे के खास मौके पर जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर' का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम डायरेक्टर आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में रणवीर (Ranveer Singh) लंबे बालों और मुंह में सिगरेट लिए स्वैग दिखा रहे हैं। ऑन-स्क्रीन पर अपनी बर्बरता के साथ यह 'खलनायक' खूंखार नजर आ रहा है। रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।
2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, एक्शन और दमदार डायलॉग की एक झलक दिखाई गई है। धुरंधर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित एक दमदार और दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म के निर्माताओं में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वास्तविकता में लाने के लिए सहयोग किया है। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे