मुंबई: मनोरंजन जगत के लिए साल 2025 बीतने वाला है। यह साल जाते जाते अपने साथ हमसे कई फिल्मी सितारों को छीन कर ले गया। कई दिग्गज सितारों ने इसी साल अलविदा कहा। इस साल ने कई खुशियों के बीच में ग़म की एक लंबी छाया भी डाली। जहाँ एक ओर नए चेहरे और उभरते हुए सितारे बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपना नाम बना रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक, कई दिग्गज कलाकारों ने हमें छोड़कर दूसरी दुनिया को रौशन कर रहे थे।

साल के अंतिम महीनों में जब हीमैन धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में अपनी आखिरी सांस ली, तो न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि उनके चाहने वाले भी शोक में डूब गए। धर्मेंद्र की एक्शन और रोमांस से भरी भूमिकाएं हमेशा दर्शकों के बीच जिंदा रहेंगी। वह एक ऐसा नाम थे, जिन्होंने शोले, किस्मत, धरम वीर जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। फिल्म इंडस्ट्री के इस महान अभिनेता की विदाई ने दर्शकों के दिलों में एक गहरी रिक्तता छोड़ दी है। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2025 की शुरुआत में ही भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने हमें छोड़ दिया। 4 अप्रैल को 87 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि देशभक्ति फिल्मों के महानायक भी थे। उपकार, पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने राष्ट्रप्रेम की मशाल जलाई थी।

इसके बाद मई में अभिनेता मुकुल देव का निधन हुआ। 23 मई को मात्र 54 वर्ष की आयु में मुकुल देव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कहानी और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई थी।

28 जून को आई खबर ने एक और झटका दिया, जब कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन हुआ। 42 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। शेफाली की पहचान सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस और फिल्म मुझसे शादी करोगी से हुई थी। उनकी अचानक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। 19 सितंबर को लोकप्रिय सिंगर जुबिन गर्ग का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए हुआ। उनकी आवाज का जादू अब कभी नहीं सुनाई देगा। जुबिन की आवाज हमेशा बॉलीवुड और बंगाली संगीत प्रेमियों के दिलों में रहेगी।


अक्टूबर और नवंबर में भी कई प्रमुख कलाकारों ने अलविदा ली। 15 अक्टूबर को महाभारत के कर्ण पंकज धीर ने कैंसर से जूझते हुए 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनकी आवाज और अभिनय ने उन्हें महाभारत के कर्ण के किरदार में अमर बना दिया।

इसी महीने, 25 अक्टूबर को साराभाई वर्सेज साराभाई के प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का निधन भी हुआ।
इसके बाद 6 नवंबर को सुलक्षणा पंडित, 70 के दशक की मशहूर गायिका और अभिनेत्री, का निधन हुआ। उनका नाम आज भी उन फिल्मों और गानों से जुड़ा है, जो उन्होंने अपने दौर में किए थे। भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी (असरानी) का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने (20 अक्टूबर 2025) अपनी आखिरी सांस ली।

कामिनी कौशल, जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार भूमिकाएं निभाई, 98 वर्ष की आयु में हमें छोड़ गईं। लंबे समय से बीमार चल रही इस अभिनेत्री का अंतिम काम आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में था। साल 2025 ने हमें कई ऐसे सितारे दिए, जिनका योगदान भारतीय सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में अनमोल रहेगा। लेकिन इस साल ने हमसे जो सितारे छीने, उनका शोक अब भी हमारे दिलों में गहरे रूप से है। ये नाम सिर्फ अपने काम से नहीं, बल्कि अपनी निजी छाप और व्यक्तिगत प्रभाव से भी हमेशा याद किए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे