मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी की हाल ही में फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। इसके लिए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया है और फिल्म की सफलता की खुशी साझा की है। रानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' के दो पोस्टर पोस्ट किए हैं, जिसमें उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "दर्शकों को चुगलखोर बहुरिया टीम की ओर से ढेर सारा धन्यवाद। अब मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं बेस्ट चुगलखोर बहुरिया हूं। मुझसे बेहतर चुगली कोई नहीं कर सकता।" इस मजेदार कैप्शन के साथ रानी ने फिल्म के प्रति अपने उत्साह को जाहिर किया और दर्शकों के प्यार को सराहा।
इसके अलावा, रानी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ खास पल भी प्रशंसकों के साथ साझा किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह अपने सह-कलाकारों के साथ मस्ती करती और सीन शूट करती दिख रही हैं। 'चुगलखोर बहुरिया' एक मनोरंजक भोजपुरी फिल्म है, जिसमें रानी के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। उनकी हास्य भरी अदा और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं भी सकारात्मक रही हैं, जहां लोग रानी की एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। उनकी यह फिल्म एक बार फिर साबित करती है कि वह दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। उनके फैंस अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल