Bharti Singh Second Child: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के घर बड़ी खुशखबरी आई है। भारती ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्म दिया। यह कपल दूसरी बार माता-पिता बना है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को पहले भी एक बेटा है। हालांकि भारती की ख्वाहिश बेटी की थी, लेकिन उनके घर अब फिर से बेटे ने जन्म लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भारती टीवी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 की शूटिंग के लिए निकलने वाली थीं। उन्हें सुबह शूटिंग पर पहुंचना था, लेकिन तभी अचानक उनका वॉटर ब्रेक हो गया। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। ये खबर सामने आने के बाद से फैंस और सेलेब्स भारती और हर्ष लिंबाचिया को बधाई दे रहे हैं। फिलहाल कपल्स के घर में खुशी का माहौल है।
बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह ने 6 अक्टूबर, 2025 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल घोषणा की थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड में अपनी फैमिली ट्रिप के दौरान बेबी बंप दिखाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट करके यह जानकारी शेयर की थी। भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना जारी रखा। हाल ही में, भारती का बेबी शॉवर और मैटरनिटी शूट भी हुआ था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

भारती और हर्ष लिंबाचिया पहली बार 2009 में टीवी शो कॉमेडी सर्कस के सेट पर मिले थे। उस समय, भारती शो में कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम कर रहे थे। शुरुआत में, हर्ष को शो के लिए अनलकी माना जाता था, क्योंकि जिनके लिए वह लिखते थे, वे एलिमिनेट हो जाते थे। जब उन्होंने पहली बार भारती के लिए लिखा, तो वह भी एलिमिनेट हो गईं। हालांकि, वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद, भारती ने फिर से हर्ष पर भरोसा किया और शो जीत लिया।
इसके बाद, उनकी दोस्ती बढ़ी और प्यार में बदल गई। हर्ष ने सीधे शादी के लिए प्रपोज किया। लगभग आठ साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 3 दिसंबर, 2017 को गोवा में शादी कर ली। उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म अप्रैल 2022 में हुआ था। दोनों ने साथ में कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं, जिनमें 'खतरा खतरा खतरा', 'हुनरबाज़' और 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शामिल हैं। हालांकि भारती ने कई बार यह इच्छा जताई थी कि इस बार उन्हें बेटी चाहिए। लेकिन, बेटी पाने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे