Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। अपनी एक्टिंग और गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाली अक्षरा अब नई मुसीबत में फंस गई हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में बेगूसराय कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है।
दरअसल, अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से एक हैं जो चंद घंटों के शो के लिए लाखों रुपये लेती हैं। साल 2023 में उन्हें बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा समारोह में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। आयोजकों ने उन्हें पांच लाख रुपये भी दिए थे। उन्हें तीन घंटे की परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन वह आधे घंटे बाद ही कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।
अभिनेत्री इस बात से नाराज थीं कि दर्शकों ने उन पर पैसे फेंके। हालांकि आयोजकों ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने आयोजकों की एक नहीं सुनी और कार्यक्रम स्थल से चली गईं। इसके बाद जब आयोजकों ने अभिनेत्री से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आयोजकों ने उनके खिलाफ बेगूसराय कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके पिता को धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल