Baghi 4 Trailer: अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहुंचर्चित फिल्म 'बागी 4' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार हमेशा से ही बागी फ्रैंचाइजी में पसंद किया जाता रहा है, जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन इस बार एक्शन उनकी पिछली बागी फ्रैंचाइजी फिल्मों से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, "यहां से शुरू होती है साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी... यहां हर प्रेमी खलनायक है।"
ट्रेलर की शुरुआत देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक डायलॉग है - 'एक बागी ने रोमियो, रांझा और मजनू सबको फेल कर दिया।' ट्रेलर में दिखाया गया है कि टाइगर जिसे सच मान रहा है, असल में वो उसका भ्रम है। उसे बताया जाता है कि अलीशा नाम की कोई लड़की है ही नहीं। करीब चार मिनट के ट्रेलर के हर सीन एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की खलनायकी ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। ट्रेलर का अंतिम सीन देखकर वाकई दिल दहला उठेगा।
टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में 'रॉनी' नाम के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल से बेहद भावुक है और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। रॉनी को अलीशा नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने निभाया है। वहीं, सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में टाइगर का एक और जबरदस्त डायलॉग है, जब कोई उनसे पूछता है, "दिमाग हिला हुआ है तेरा?" रॉनी यानी टाइगर जवाब देते हैं, "दिमाग नहीं... दिल।" ट्रेलर के अंत में टाइगर का एक और ज़बरदस्त डायलॉग सुनाई देता है, "तुम्हारा ये टॉर्चर...हमारा वॉर्म-अप है।
ट्रेलर में संजय दत्त की दमदार एंट्री के साथ एक और बड़ा सरप्राइज आता है। उनके आते ही एक गूंजती हुई आवाज सुनाई देती है, "अजीब किस्सा देखा खुदखुशी का... दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली।" इस डायलॉग से संजय दत्त के किरदार की गहराई और फिल्म में उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह रॉनी की जिंदगी में क्या बदलाव लाते हैं, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
ट्रेलर में टाइगर एक साथ हजारों गुंडों से लड़ते नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर वह इतने ख़तरनाक अंदाज में लड़ते हैं कि कुछ सीन आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं। कहीं-कहीं तो वह दुश्मनों के धड़ काटते भी नजर आते हैं। 'बागी 4' साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित और ए. हर्ष द्वारा निर्देशित है। यह फ़िल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01
2026-06-01
पंचतत्व में विलीन हुईं एक्टर अजित कुमार की मां, CM विजय ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
2026-05-31
Don 3 Controversy: भाईजान सुलझाएंगे 'डॉन 3' विवाद, रणवीर-फरहान की लड़ाई में कूदे सलमान खान
2026-05-29
धुरंधर की क्रेडिट लिस्ट से हटाया गया प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी का नाम
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-28
Bharat Bhhagya Viddhaata से कंगना रनौत का फस्ट लुक जारी, फिल्म में दिखेगी गुमनाम योद्धाओं की कहानी
2026-05-28