Arjun Rampal upcoming movie: हाल ही में धुरंधर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और इसमें कलाकारों ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। चाहे हीरो हो या विलेन लोग उनकी एक्टिंग को खूब सराहते हैं। धुरंधर में अपनी दमदार विलेन की एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल अब एक नई मूवी के साथ पर्दे पर तहलका मचाने जा रहे हैं और इस फिल्म के लिए वो करोड़ों की फीस भी ले रहे हैं।
हाल ही बॉलीवुड के दमदार एक्टर अर्जुन रामपाल ने धुरंधर में अपनी शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। उन्होंने धुरंधर में एक विलेन की भूमिका निभाई थी और उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को लास्ट तक सीट से बांधे रखा था। अब एक और नई मूवी के साथ अर्जुन रामपाल पर्दे पर आ रहे हैं, जिसमें वो खूंखार विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है 'अर्जुन नागा।' फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को एक दमदार विलेन की तलाश थी और उनकी तलाश अर्जुन रामपाल पर जाकर खत्म हुई।
धुरंधर-2 में इकबाल की जबरदस्त एक्टिंग करने वाले अर्जुन रामपाल अब डायरेक्टर अनिल शर्मा के 'अर्जुन नागा' में नजर आएंगें। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल ने करोड़ों की फीस चार्ज की है। फिल्म अर्जुन नागा एक बेहद ही शानदार और एक्शन से भरपूर मूवी है। इसमें मुख्य हीरो के किरदार में उत्कर्ष शर्मा हैं। इस फिल्म के लिए अर्जुन के रोल को इतना जबरदस्त बनाया गया है कि इसे 'मास अपीलिंग' रोल कहा जा रहा है और इस फिल्म के लिए उन्होंने करोड़ों की मांग की है।
बात करें अर्जुन रामपाल के फिलहाल के मूवी धुरंधर की, तो इस फिल्म में उन्होंने 1 करोड़ की फीस ली थी। यह फिल्म हिट होने के बाद अर्जुन ने अपनी फीस में इजाफा किया है। 'अर्जुन नागा' एक्शन से भरपूर और कॉमेडी का मिक्स ड्रामा है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी वेब सीरीज 'ओ साथी रे' भी आने वाली है। हालांकि इसके रिलीज डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इस सीरीज को इम्तियाज अली द्वारा बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Shiney Ahuja: इस आरोप से डूबा शाइनी अहूजा का करियर
आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में