RR vs RCB Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 201 रन बनाए।
कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर जो आखिर में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए ने सिर्फ़ 15 गेंदों पर 29 रनों की नाबाद पारी खेली। एक समय आरसीबी सिर्फ़ 92 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे; इसके बाद टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाना एक बड़ी उपलब्धि है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ़ से रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और जोफ़्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।
बता दें कि इस मैच में एक टीम दूसरी टीम की जीत का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने कैंपेन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ की। इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटन्स (GT) को और फिर मुंबई इंडियंस (MI) को हराया। टीम अब जीत की हैट्रिक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रन से हराया था।
हेड-टू-हेड, आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी है। IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मैच हुए हैं, जिसमें बेंगलुरु ने 17 और राजस्थान ने 14 जीते हैं। वहीं, आरसीबी ने पिछले छह मैचों में से चार जीते हैं।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसमें अच्छा बाउंस मिलता है और बैट्समैन लंबे शॉट लगा सकते हैं। हाल ही में, राजस्थान ने इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 11 ओवर में 150 रन बनाए थे। इसका मतलब है कि फैंस को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैच के टाइम आसमान में बादल रह सकते हैं, लेकिन इसका खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।