RR vs RCB Live Score: वैभव-जुरेल की आंधी में उड़ी आरसीबी, राजस्थान  ने लगाया जीत का चौका, अंकतालिक में टॉप पर

खबर सार :-
RR vs RCB Live Score IPL 2026: आईपीएल का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने 12 बॉल बाकी रहते 202 रन का टारगेट चेज किया और RCB को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में वैभव और जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली।

RR vs RCB Live Score: वैभव-जुरेल की आंधी में उड़ी आरसीबी, राजस्थान  ने लगाया जीत का चौका, अंकतालिक में टॉप पर
खबर विस्तार : -

IPL 2026 RR vs RCB Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का  16वां मुकाबला शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi ) और ध्रुव जुरेल ( Dhruv Jurel ) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के दम पर राजस्थान ने आरसीबी को 12 गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अंकतालिक में  पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

RR vs RCB Live Score: आरसीबी ने दिया था 201 रनों का लक्ष्य

 बता दें कि मैच में आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरी आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार 63, विराट कोहली 32, वेंकटेश अय्यर 29 और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे। हालांकि आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। हालंकि रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली।  गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। संदीप शर्मा और जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला। 

RR vs RCB Live Score: वैभव-जुरेल की तूफानी पारी

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi ) के 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 78 और ध्रुव जुरेल ( Dhruv Jurel ) की 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 81 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। जबकि रवींद्र जडेजा भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट निकाले। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन में लगातार चौथी जीत है, जबकि आईपीएल 2026 में आरसीबी को पहली हार का मुंह देखना पड़ा है।

RR vs RCB  IPL 2026 Points Table. अंकतालिका में राजस्थान का दबदबा 

RR और RCB के बीच मैच में जीत के बाद, RR ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह और मजबूत कर ली है। RR 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 5 पॉइंट्स और एक कैंसिल मैच से 1 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है, RCB 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 2 जीत से 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है, गुजरात टाइटन्स 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है, मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है, KKR 3 हार और 1 कैंसिल मैच से 1 पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर है और CSK 3 मैचों में कोई पॉइंट्स नहीं होने के साथ दसवें स्थान पर है।

वैभव और बिश्नोई के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ 78 रन की पारी खेलने वाले आरआर के वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप आ गई है। सूर्यवंशी ने 4 मैचों की 4 पारियों में 200 रन बना लिए हैं। वहीं, 4 मैचों में 9 विकेट लेकर आरआर के ही रवि बिश्नोई पर्पल कैप होल्डर हैं।
 

अन्य प्रमुख खबरें