PBKS vs SRH LIVE Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 17वें मैच में शनिवार को पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मैच दोपहर 3: 30 बजे मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स अपने विजय रथ को बरकरार रखना चाहेगी।
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेले हैं। टीम ने दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में है। कूपर कॉनॉली ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि पंजाब किंग्स का बॉलिंग अटैक अब तक खेले गए तीन मैचों में कुछ खास नहीं रहा है। IPL 2026 में अब तक सिर्फ विजयकुमार वैशाख ही असरदार रहे हैं। जबकि युजवेंद्र चहल भी बीच के ओवरों में रनों पर कंट्रोल करने में सफल रहे हैं।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 में खेले गए तीन मैचों में से दो हार चुकी है, जबकि एक में जीत हासिल की है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने इस सीजन में संघर्ष किया है। जबकि कप्तान ईशान किशन भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। लियाम लिविंगस्टोन भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने पिछले सीजन की अपनी शानदार फॉर्म को IPL 2026 में भी जारी रखा है। टीम का बॉलिंग अटैक भी अब तक खेले गए तीन मैचों में असर डालने में नाकाम रहा है।
अगर पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें हैदराबाद का दबदबा साफ नजर आता है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें से हैदराबाद ने 17 जीते हैं। जबकि पंजाब किंग्स ने सिर्फ 7 जीते हैं।
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बता करें तो यह बॉलर-फ्रेंडली है। गेंद बल्ले से चिपक जाती है, जिससे बैट्समैन के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है। स्पिनर्स को यहां पिच से काफ़ी मदद मिलती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता, इसलिए उन्हें धैर्य के साथ क्रीज पर टिककर खेलना पड़ता है।
मौसम की बात करें तो पंजाब किंग्स और हैदराबाद के बीच मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है। यहां का मौसम पूरी तरह साफ़ रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री रहने की उम्मीद है। ऐसे में दर्शकों को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
आईपीएल 2026 का 17वां मैच, पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 3:30 बजे पर खेला जाएगा। जबकि टॉस आधे घंटे पहले, दोपहर 3 बजे होगा। क्रिकेट फैंस यह मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, आप JioHotster ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट हर्ष दुबे, शिवांग कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर – ईशान मलिंगा