IND vs AUS 4th T20 Live Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ का चौथा मैच आज यानी गुरुवार को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम चार बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। ग्लेन मैक्सवेल, एडम ज़म्पा, जोश फिलिप और बेन ड्वार्शुइस ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। हालांकि टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के खेलेगा।
बता दें कि तीन मैचों के बाद सीरीज़ 1-1 से बराबर है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया था। जबकि तीसरे मैच में भारत ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। अगर कोई भी टीम चौथ मैच जीत जाती है, तो वह सीरीज नहीं हारेगी, क्योंकि अब केवल एक मैच बचा है, और ज़्यादा से ज़्यादा यह सीरीज ड्रॉ पर समाप्त होगी। जबकि हारने वाली टीम सीरीज नहीं जीत पाएगी। इसलिए यह मैच काफी रोमांचक होगा। सभी की नजरें शुभमन गिल पर होंगी, जो अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जहां आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। फ्री में इस मुकाबले को आप DD Sports पर देख सकते हैं।
Australia Playing XI: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), मिचेल मार्श (कप्तान), टिम डेविड, जोश फिलिप, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा, नाथन एलिस।
India Playing XI: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर)।