ICC Womens T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगा खिताबी मुकाबला, ये रहा पूरा शेड्यूल

खबर सार :-

ICC Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 टीमों के साथ हुई थी, लेकिन अब सिर्फ़ चार टीमें ही फ़ाइनल स्टेज तक पहुंच पाई हैं।
ICC Womens T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगा खिताबी मुकाबला, ये रहा पूरा शेड्यूल

खबर विस्तार : -

ICC Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और चार टीमें सेमी-फाइनल में पहुंच गई हैं। अपने आखिरी मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अब सेमी-फाइनल में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले होंगे। इन चार में से दो टीमें फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 टीमों के साथ हुई थी। अब चार मजबूत टीमें अंतिम चार में पहुंच पाई हैं।

ICC Womens T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका की पहले खिताब पर नजर

बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड में हुई थी। सेमी-फाइनल में पहुंची चार टीमों में से तीन टीमें ऐसे ही जो पहले भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक यह खिताब नहीं जीता है; पिछले वर्ल्ड कप में उन्हें फाइनल में न्यूज़ीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। लॉरा वोल्वार्ड्ट की टीम इस सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि दो मजबूत टीमें उनके रास्ते में पहाड़ की तरह खड़ी हैं।

ICC Womens T20 World Cup 2026: किससे भिड़ेगी कौन सी टीम 

  • ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका का मुकाबला ग्रुप-2 में टॉप पर रही इंग्लैंड से होने होगा।
  • जबकि वेस्टइंडीज का मुकाबला ग्रुप-1 में सभी मैच जीतकर टॉप पर रही ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में हर सेमीफाइनल के मुकाबलों में पहुंची है।

ICC Womens T20 World Cup 2026: कब और कहां होंगे मैच

  • Australia vs West Indies Women: 30 जून को पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच, द ओवल (लंदन) के मैदान पर शाम 7 बजे खेला जाएगा।
  • England Women vs South Africa Women: दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच, द ओवल (लंदन) के मैदान पर रात 11 बजे खेला जाएगा।

Womens T20 World Cup 2026: 5 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल

दोनों सेमी-फ़ाइनल की विजेता टीमें फ़ाइनल में पहुंचेंगी। महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। दरअसल विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 12 टीमों के साथ हुई थी,लेकिन आखिरी मंजिल तक सिर्फ 4 टीमें पहुंच पाई है।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026 : 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी

अन्य प्रमुख खबरें