ICC T20 Rankings: टी20 में अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, ईशान किशन बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज

खबर सार :-

ICC T20 Rankings: आईसीसी ने अपनी ताज़ा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत के ईशान किशन दुनिया के नए नंबर वन T20 बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए है।
ICC T20 Rankings: टी20 में अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, ईशान किशन बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज

खबर विस्तार : -

ICC T20 Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट का दबदबा साफ दिख रहा है। टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में हुए बड़े बदलाव में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (ishan kishan) दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (abhishek sharma) को पीछे छोड़ दिया है, जो पिछले करीब एक साल से टॉप पर थे।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच सिर्फ सात रेटिंग पॉइंट्स का मामूली अंतर है। इसके साथ ही, किशन T20 इंटरनेशनल में नंबर वन स्थान पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ICC T20 Rankings: दूसरे स्थान पर किसके अभिषेक शर्मा

दरअसल टी20 फॉर्मेट में वापसी के बाद से ईशान किशन (ishan kishan) ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें नंबर वन टी20 बल्लेबाज बनने में मदद की। अभिषेक शर्मा (abhishek sharma) टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे, श्रीलंका के पथुम निसंका पांचवें और भारत के तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के जोस बटलर एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव एक स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं।

ICC T20 Rankings: ODI रैंकिंग के टॉप 5 बल्लेबाज

वनडे फॉर्मेट में टॉप 5 बल्लेबाजों की रैंकिंग देखें तो भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। हालांकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल टॉप पर हैं, जबकि शुभमन गिल तीन स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं विराट कोहली एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं और अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान दो स्थान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

ICC T20 Rankings: टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग

ICC की टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड दो स्थान का फायदा हुआ है। हेड टेस्ट फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट दो स्थान नीचे खिसककर पहले से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं। टॉप 5 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है।

गेंदबाजी की बात करें तो भारत के स्टार 'यॉर्कर किंग' जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज का ताज हासिल कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। ​​इसके अलावा, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, ने टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में तीसरा स्थान हासिल करते हुए अपने करियर का समापन किया।

ये भी पढ़ेंः- AUS vs WI Womens T20 World Cup 2026: बेथ मूनी का तूफानी अर्धशतक, वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

अन्य प्रमुख खबरें