Who Is Sania Chandok? खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। उनके इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने वाली है। लोग यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि सचिन की बहू कौन बनने वाली है। आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम इसका जवाब लेकर आए हैं। अर्जुन तेंदुलकर जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं, वह उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक हैं। पिछले बुधवार (13 अगस्त 2025) को इस प्यारे से जोड़े ने एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई। उम्मीद है कि जल्द ही वे शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
सानिया चंडोक देश के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। घई परिवार पांच सितारा इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे व्यवसायों में सक्रिय है, जो स्वास्थ्यवर्धक आइसक्रीम और फ्रोजन डेज़र्ट ब्रांड बनाने में माहिर हैं। इतना ही नहीं, ग्रेविस गुड फ़ूड्स भी घई परिवार का ही हिस्सा है।
बिजनेसमैन परिवार से होने के बाद भी सानिया ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। सानिया इस समय देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर, मिस्टर पॉज़ की संस्थापक हैं। इससे पता चलता है कि वह खूबसूरत होने के साथ-साथ वह बहुत मेहनती भी हैं।
सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से स्नातक किया है। वह अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के लिए भी बेहद खास हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साथ में देखी जा सकती हैं।
सानिया को पालतू जानवरों में बहुत रुचि है। उन्होंने जानवरों के प्रति दया दिखाने और उन्हें गोद लेने के कई अभियानों में भाग लिया है। यहां उन्होंने कहा कि लोगों को जानवरों के प्रति दयालु होना चाहिए।