Chandranath Rath Murder Case : पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद हुई हत्या की बड़ी वारदात के चलते इलाके में तनाव का माहौल है। बुधवार रात BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या के कुछ घंटों बाद, उनकी मां हसीरानी रथ ने मीडिया के सामने आकर अपना दर्द बयां किया है। बेटे को खोने के गम में डूबी मां ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके बेटे की हत्या कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है। मां ने कहा- बेटे को तत्कालीन सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु की जीत में अहम योगदान देने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। मां यह भी कहा, "मेरे बेटे को इसलिए मारा गया क्योंकि BJP सत्ता में आ गई है।"
चंद्रनाथ रथ की मां हसी रानी रथ, जो कई सालों तक सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट रहे थे ने गुरुवार को दावा किया कि उनके बेटे को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान, दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु की जीत में अहम योगदान देने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले की रैलियों के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गई भड़काऊ और बदले की भावना वाली टिप्पणियां भी उनके बेटे की दुखद मौत के पीछे एक बड़ा कारण थीं।
गुरुवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए, रथ की मां ने कहा, "मेरा बेटा भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का इंचार्ज था। ये वे क्षेत्र थे जहां से सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। शायद यही वजह है कि मेरा बेटा निशाना बना। खास तौर पर भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार की वजह से।"
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद, BJP नेताओं ने लगातार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। इसके विपरीत, TMC नेताओं ने चुनाव से पहले की अपनी रैलियों के दौरान बार-बार गंभीर परिणामों की धमकियां दी थीं।
मां ने कहा, मैं नई राज्य सरकार से अपील करती हूं कि वह यह सुनिश्चित करे कि मेरे बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने हत्यारों के लिए मौत की सज़ा की मांग नहीं की। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि दोषियों को सज़ा मिले। चूंकि मैं भी एक मां हूं, इसलिए मैं यह नहीं चाहूंगी कि दोषियों को फांसी दी जाए; लेकिन, उन्हें निश्चित रूप से आजीवन कारावास की सज़ा मिलनी चाहिए। मैं आने वाली सरकार से अनुरोध करती हूं कि वह यह सुनिश्चित करे कि दोषियों को कड़ी सज़ा मिले।”
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के पीए के तौर पर काम करने के अलावा, चंद्रनाथ रथ उस कोर टीम के अहम सदस्यों में से एक थे, जो भवानीपुर में अधिकारी के चुनाव प्रचार को संभालने के लिए ज़िम्मेदार थी। बुधवार रात को उत्तर 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। इस दौरान कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और 6 से 10 राउंड फायरिंग की। जिसमें से चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी।
अन्य प्रमुख खबरें
जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 57 घायल, सीएम सुवेंदु ने जताया दुख
2026-06-21
Tamil Nadu: तिरुवल्लूर में सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 6 मजदूरों की मौत, कई गंभीर
2026-06-21
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
अहमदाबाद विमान हादसा : 'पायलट जान लेने के लिए विमान नहीं उड़ाते', जांच रिपोर्ट पर FIP ने उठाए सवाल
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
Telegram Ban: टेलीग्राम पर प्रतिबंध रहेगा जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को रखा बरकरार
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
Milkha Singh: महान धावक व पद्मश्री मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-06-18
2026-06-17