नई दिल्ली/कोलकाता: भारत के चुनावी मानचित्र पर कल का दिन बेहद निर्णायक होने वाला है। गुरुवार सुबह जब सूरज की पहली किरण के साथ ईवीएम के बटन दबेंगे, तो पश्चिम बंगाल के 16 जिलों और पूरे तमिलनाडु की सियासी तकदीर का फैसला होना शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग ने इन दोनों राज्यों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया है जिसे भेद पाना नामुमकिन है।
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Election 2026) के प्रथम चरण में कल 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य के उत्तरी हिस्से से लेकर दक्षिण के ग्रामीण अंचलों तक फैली इन सीटों पर कुल 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने इस चरण के लिए 44 हजार पोलिंग बूथ तैयार किए हैं। इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय और कहीं-कहीं सीधा द्विपक्षीय (TMC vs BJP) नजर आ रहा है। उत्तर बंगाल के चाय बागानों से लेकर मेदिनीपुर और झाड़ग्राम के आदिवासी इलाकों तक, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस अपनी जमीन बचाने की कोशिश में है, वहीं भाजपा ने अपनी पूरी ताकत इस क्षेत्र में झोंक दी है। वामपंथी और कांग्रेस का गठबंधन भी कई पॉकेट्स में खेल बिगाड़ने का माद्दा रखता है।
2.4 लाख जवान: चुनाव आयोग ने सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं।
संवेदनशील बूथ: 7,384 मतदान केंद्रों को अति-संवेदनशील माना गया है, जहाँ ड्रोन और वेबकास्टिंग से नजर रखी जाएगी।
हेल्पलाइन: किसी भी गड़बड़ी की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18003450008 जारी किया गया है।
दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu Assembly Polls) में कल एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। यहाँ 5.73 करोड़ मतदाता कुल 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। तमिलनाडु की राजनीति में इस बार मुकाबला दिलचस्प है। पारंपरिक रूप से द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बीच (DMK vs AIADM) रहने वाली जंग में इस बार विजय की 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने तीसरे कोण के रूप में एंट्री मारी है। राज्य भर में लगभग 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी मुस्तैद किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्वक हो सके। इन दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को सबके सामने आएंगे, जो यह तय करेंगे कि जनता ने विकास, अस्मिता और वादों में से किसे चुना है।
अन्य प्रमुख खबरें
महाराष्ट्र में कचरे को ऊर्जा में बदलने की तैयारी, कैबिनेट ने दी सीबीजी नीति को मंजूरी
निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें थोपने पर NHRC सख्त, शिक्षा मंत्रालय और राज्यों को नोटिस
Atal Pension Yojana का बड़ा धमाका: 9 करोड़ से अधिक नामांकन, सामाजिक सुरक्षा की नई मिसाल
Pahalgam Attack की बरसी: दुनिया ने झुकाया सिर, भारत के साथ खड़ा दिखा वैश्विक समुदाय
Pithampur: केमिकल ड्रमों में तेज धमाके, आग से धधक उठीं फैक्ट्रियां, भागे मजदूर
जर्मनी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- ‘जीवंत सेतु’ की भूमिका निभा रहे प्रवासी भारतीय
Pahalgam Attack: ‘आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी
चारधाम यात्रा का शुभारंभ, जानिए आप कब कर सकेंगे पवित्र धामों के दर्शन?
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग