West Bengal New CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपनी अंतिम मुहर लगा दी। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में हुई विधायक दल की बैठक और केंद्रीय नेतृत्व के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी पर अपना भरोसा जताया। सुवेंदु अधिकारी कल 9 मई को सुबह 11:00 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान, सुवेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया। अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस बैठक में शामिल हुए। अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया।
बता दें कि बंगाल के लिए 9 मई का दिन बहुत खास है, क्योंकि इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर जयंती मनाई जाती है। इसी शुभ अवसर पर राज्य की पहली BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सुवेंदु साथ-साथ दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की भी चर्चा है। ममता बनर्जी 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज थीं। वह तीन बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है। इसके अलावा वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। सुवेंदु अधिकारी की ऐतिहासिक जीत के बाद से उन्हें सीएम पद के लिए सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा था। उधर बंगाल के राज्यपाल R.N. रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा भंग कर दी। *कोलकाता गजट* में प्रकाशित एक आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है।
गौरतलब है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने 293 में से 207 सीट हासिल की है, जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई है। बंगाल में बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीट चाहिए थीं, लेकिन भाजपा ने 207 सीटों के साथ यह आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं, एक सीट फाल्टा पर 21 मई को मतदान और 24 मई को नतीजे आएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Bhind Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, बुजुर्ग महिला की मौत, 17 घायल
बिहार में लीची फसल के नुकसान का आकलन करेगी टास्क फोर्स, एक हफ्ते में सौंपेगी रिपोर्ट
सुवेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एसआईटी ने दूसरी बाइक भी बरामद की
पटना में BPSC TRE 4.0 भर्ती को लेकर बड़ा प्रदर्शन, सड़क पर उतरे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,
Bihar: सहरसा में मिड-डे मील खाकर एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार, नमूनों की होगी जांच
पुणे यौन शोषण मामलाः पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी, चार्जशीट दाखिल
ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट पर ED ने कसा शिकंजा, तीन संस्थापक गिरफ्तार
TCS कांड का सच आएगा सामने? मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश का इंतजार
अवैध प्रवासियों पर भारत का सख्त संदेश: “कानून के तहत होगी वापसी”, बांग्लादेश से सहयोग की उम्मीद
Census 2027: जनगणना में करें भागीदारी, घर बैठकर भरें अपनी जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया